दिल्ली में आयोजित 'किसान ऑफ इंडिया सम्मान 2026' में बिहार की राजकुमारी देवी को सर्वश्रेष्ठ महिला किसान का पुरस्कार मिला है। उन्हें 'किसान चाची' के नाम से जाना जाता है। राजकुमारी देवी को महिला किसानों को संगठित करने और ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए यह सम्मान दिया गया। 'अंतरराष्ट्रीय महिला किसान वर्ष 2026' के तहत कार्यक्रम आयोजित हुआ।