एमपी के राजगढ़ में पागल कुत्ते का आतंक, एक ही दिन में 26 लोगों को काटा
मध्य प्रदेश के राजगढ़ ज़िले के खिलचीपुर बाज़ार में शुक्रवार को एक आवारा कुत्ते ने 26 लोगों को काट लिया। दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे के बीच हुई घटनाओं में कुछ लोग गंभीर रूप से घायल हुए। सभी को सरकारी अस्पताल में ऐंटी-रेबीज़ इंजेक्शन लगाए गए। शिकायतों के बावजूद कुत्ता अब तक पकड़ा नहीं गया है।