सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने एक पॉडकास्ट में सांसद राहुल गांधी के सीमा विवाद को लेकर दिए बयान पर कहा है, "सेना को राजनीति में नहीं घसीटना चाहिए...हमने चीन के साथ बातचीत के रास्ते को आगे बढ़ाया है।" गौरतलब है, राहुल ने कहा था कि सेना प्रमुख लद्दाख सेक्टर में चीनी घुसपैठ की बात स्वीकार कर चुके हैं।