राजनीतिक फायदे के लिए ईरान के साथ युद्ध जारी रखना चाहते हैं नेतन्याहू: बिल क्लिंटन
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन ने कहा है इज़रायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू हमेशा से ईरान से लड़ाई चाहते हैं जिससे वह इज़रायल में हमेशा सत्ता में बने रहें। उन्होंने कहा कि अमेरिका को अपने सहयोगियों की सुरक्षा करनी चाहिए लेकिन उसे ऐसे 'अघोषित युद्धों' में नहीं कूदना चाहिए जिनमें सबसे ज़्यादा नुकसान आम नागरिकों का हो।