inshorts

राजनाथ सिंह ने नगाड़ा बजाकर अपने आवास में मनाई होली, वीडियो आया सामने

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को अपने आवास पर नगाड़ा बजाकर होली मनाई। इसका वीडियो ऑनलाइन सामने आया है जिसमें सिंह नगाड़ा बजाते और कई नेता-समर्थक उनके पीछे खड़े दिख रहे हैं। सिंह ने 'X' पर लिखा, "हर्ष, उल्लास और नवीन ऊर्जा का प्रतीक यह त्योहार आपके जीवन में प्रसन्नता और उत्तम स्वास्थ्य के रंग भरे, यही मंगलकामना है।"