रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बताया है कि भारत ने क्यों अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के 50% टैरिफ पर जवाबी कार्रवाई नहीं की। सिंह ने कहा, "हमने रिऐक्ट नहीं किया। जिनकी सोच बड़ी होती है और दिल बड़ा होता है वे किसी घटना पर जल्दी रिऐक्ट नहीं करते।" अमेरिका ने अगस्त में भारत पर 25% पेनल्टी टैरिफ लगाया था।