राजपूत हूं मैं, आंखें निकाल लूंगी: लखनऊ में नगर आयुक्त से महिला
लखनऊ में जलभराव से पीड़ित एक महिला मंगलवार को दाउद नगर में राहत-बचाव कार्यों के निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त से भिड़ गई और उन्हें गुस्से में कहा, "मारिए मुझे, मारिए मुझे। राजपूत हूं मैं, आंखें निकाल लूंगी।" दरअसल, नगर आयुक्त ने थोड़ा तल्ख लहज़े में महिला से कहा था, "धैर्य रखिए।" इसके बाद महिला आक्रोशित हो गई थी।