inshorts

9वीं-12वीं तक के मेधावी छात्रों को केंद्र दे रही 'PM यशस्वी स्कॉलरशिप', मिलेंगे ₹1.25 लाख तक

केंद्र सरकार ज़रूरतमंद और मेधावी छात्रों को 'PM यशस्वी स्कॉलरशिप' दे रही है। 2026-27 के लिए नैशनल स्कॉलरशिप पोर्टल पर आवेदन किए जा सकते हैं। सूचना के अनुसार, राजस्थान, केरल और कर्नाटक को छोड़कर बाकी राज्यों में नए आवेदन खुले हैं। इसके तहत 9वीं-10वीं के विद्यार्थियों को ₹75,000 और 11वीं-12वीं के विद्यार्थियों को ₹1.25 लाख सालाना मिलते हैं।