राजस्थान CET एडमिट कार्ड 2026 में नाम, जन्मतिथि, फोटो या अन्य जानकारी गलत होने पर अभ्यर्थियों को तुरंत राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) से संपर्क करना चाहिए। उम्मीदवार हेल्पलाइन नंबर 0141-2722520 पर कॉल कर सकते हैं या ईमेल के जरिए शिकायत भेज सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद सभी जानकारियां ध्यान से जांचने की सलाह दी गई है।