राजस्थान के 2,256 स्कूल भवन जर्जर घोषित, जर्जर स्कूल की सूची में नहीं था झालावाड़ का स्कूल

राज्य सरकार की ताज़ा रिपोर्ट के अनुसार, राज्य के अलग-अलग ज़िलों के 2,256 स्कूल भवन जर्जर हालत में पाए गए हैं। हालांकि, जर्जर स्कूलों की सूची में झालावाड़ का वह स्कूल शामिल नहीं है जिसकी छत गिरने से 7 बच्चों की मौत हो गई है। शिक्षा अधिकारी के मुताबिक, इस स्कूल की मरम्मत का कभी प्रस्ताव नहीं भेजा गया था।