राजस्थान के 33 ज़िलों में बनेंगे क्रिकेट स्टेडियम, RCA ने किया एलान

राजस्थान क्रिकेट संघ (आरसीए) ने राज्य के सभी 33 ज़िला क्रिकेट केंद्रों पर आधुनिक क्रिकेट स्टेडियम बनाने का एलान किया है। इसके लिए आरसीए ने 6 सदस्यीय ग्राउंड और स्टेडियम डेवलपमेंट कमिटी गठित की है। आरसीए एडहॉक कमिटी के संयोजक डीडी कुमावत के अनुसार, युवा खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं और क्रिकेट को हर ज़िले में बढ़ावा देना इसका उद्देश्य है।

Load More