राजस्थान के 8 लाख कर्मियों को दिवाली से पहले मिला तोहफा, भजनलाल सरकार ने बढ़ाया महंगाई भत्ता

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को X पर बताया कि उनकी सरकार ने दिवाली से पहले राज्यकर्मियों व पेंशनभोगियों का महंगाई भत्ता/राहत सातवें वेतनमान के तहत 3% बढ़ाने का फैसला किया है। उन्होंने बताया कि यह महंगाई भत्ता/राहत 1 जुलाई, 2025 से देय होगा। इससे प्रदेश के लगभग 8 लाख कर्मचारियों व 4.40 लाख पेंशनर्स को लाभ मिलेगा।