राजस्थान के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल एसएमएस हॉस्पिटल (जयपुर) में आग लगने से 6 लोगों की मौत के बाद प्रशासन ने
बड़ी कार्रवाई की है। अस्पताल के अधीक्षक सुशील भाटी व ट्रॉमा सेंटर के प्रभारी अनुराग धाकड़ को पद से हटा दिया गया है। वहीं, अस्पताल के एग्ज़ीक्यूटिव इंजीनियर मुकेश सिंघल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।