राजस्थान के आयुष्मान आरोग्य मंदिर में 'जनता क्लीनिक' से कहीं बेहतर सुविधाए हैं: गजेंद्र सिंह

राजस्थान के स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने गुरुवार को बताया कि राज्य में इस समय 357 आयुष्मान आरोग्य मंदिर हैं जिनका वित्तपोषण केंद्र सरकार करती है। उन्होंने कहा, "इनमें टीकाकरण, दवाइयां, ओपीडी और स्वास्थ्य जांच जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं...पिछली सरकार द्वारा बनाए गए जनता क्लीनिक पूरी तरह दानदाताओं के भरोसे चल रहे थे...इनका स्थाई बुनियादी ढांचा भी नहीं था।"