inshorts

'थार रेगिस्तान के द्वार' में कश्मीर जैसा हाल, सड़क पर बिछी सफेद चादर, तस्वीरे आई सामने

राजस्थान के चूरू शहर में शुक्रवार को भीषण ओलावृष्टि हुई जिसके कारण फसलें लगभग नष्ट हो गई हैं। चूरू में सड़कों, खेतों और घरों की छत पर सफेद चादर बिछ गई जिससे यह शहर कश्मीर जैसा दिखने लगा। थार के रेगिस्तान के द्वार कहे जाने वाले चूरू में गर्मी में अधिकतम तापमान 50 डिग्री सेल्सियस से ऊपर चला जाता है।