राजस्थान का ऐसा गांव जहां गोला-बारूद से खेली जाती है होली, रात भर चलती हैं तोपें

उदयपुर के मेनार गांव में रंगों से नहीं बल्कि गोला-बारूदों के साथ होली खेली जाती है। यहां होली पर रात भर तोपें गरजती हैं और लोग झूमते रहते हैं। 500 साल पुरानी इस परंपरा को लेकर कहा जाता है कि मेनारिया ब्राह्मणों के मुगलों के सामने डटकर खड़े रहने का जश्न मनाने के लिए वहां ऐसी होली खेली जाती है।