राजस्थान के टोंक-सवाई माधोपुर से कांग्रेस सांसद हरीश मीणा के इकलौते बेटे हनुमंत मीणा (42) की हार्ट अटैक से मौत हो गई है। उन्हें 2 दिन पहले सीने में दर्द की शिकायत पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था और शुरूआती जांच में उनकी स्थिति सामान्य पाई गई थी। हनुमंत मीणा का गुरुवार को अंतिम संस्कार कर दिया गया।