inshorts

राजस्थान के कोटा में नदी में नहाने गए 4 किशोर बहे, 1 का मिला शव; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

कोटा (राजस्थान) में सोमवार दोपहर पार्वती नदी में नहाने गए 4 किशोर डूब गए और अब तक एक का शव बरामद किया गया है। बाकी बच्चों की तलाश के लिए एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमों का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। एसडीआरएफ की कमांडर एकता ने बताया कि नदी में 7 किशोर उतरे थे जिसमें से 3 ने तैरकर जान बचाई।