राजस्थान की फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 7 मज़दूर ज़िंदा जले
भिवाड़ी (राजस्थान) की एक फैक्ट्री में सोमवार को भीषण आग लग गई जिसमें कम-से-कम 7 मज़दूरों की मौत हो गई। रिपोर्ट्स हैं कि फैक्ट्री में हादसे के वक्त कई और लोग मौजूद थे। पुलिस ने आसपास के इलाके को पूरी तरह खाली करवा दिया है और आम लोगों को घटनास्थल से दूर रखा गया है।