राजस्थान के मंत्री ने दिया विवादित बयान, कहा- लव अफेयर्स के चलते कोटा में सुसाइड कर रहे छात्र
राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कोटा में छात्रों द्वारा सुसाइड किए जाने के मामलों पर विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा, "खुदकुशी के कुछ मामलों में लव अफेयर्स का भी एंगल है इसलिए अभिभावकों को चाहिए कि अपने बच्चों की गतिविधियों पर नज़र रखें।" बकौल रिपोर्ट्स, कोटा में 2025 में अब तक 4 छात्र आत्महत्या कर चुके हैं।