राजस्थान का वह गांव जहां 70% महिलाएं जवानी में हो गईं विधवा, क्या है कारण?

राजस्थान में बूंदी के बुधपुरा गांव को 'विधवाओं का गांव' कहा जाता है जहां 70% महिलाएं जवानी में विधवा हो गईं। दरअसल, यहां पुरुषों की मौत सिलिकोसिस नामक बीमारी से हो जाती है क्योंकि बुधपुरा में बलुआ पत्थर की खदानों में काम करने वाले पुरुष सिलिका धूल के संपर्क में आते हैं। इससे फेफड़ों की बीमारी सिलिकोसिस हो जाती है।