inshorts

राजस्थान के श्रीगंगानगर में 315 पुलिसकर्मियों ने 299 जगहों पर मारी रेड, 92 तस्कर गिरफ्तार

श्रीगंगानगर (राजस्थान) में रविवार-सोमवार की रात 315 पुलिसकर्मियों की 64 टीमों ने तस्करों के 299 स्थानों पर छापेमारी की और 92 तस्करों को गिरफ्तार किया। डीआईजी गौरव यादव ने बताया कि इस दौरान 19 आरोपियों को नशा तस्करी करते पकड़कर 16 मुकदमे दर्ज किए गए। इस दौरान पुलिस ने हेरोइन, स्मैक, डोडा पोस्त, अफीम व नशीली गोलियां बरामद कीं।