राजस्थान के सरिस्का टाइगर रिज़र्व से निकले बाघ ने 5 लोगों पर किया हमला, रेलकर्मी का चबाया हाथ
अलवर (राजस्थान) के सरिस्का टाइगर रिज़र्व से निकलकर एक बाघ खैरथल-तिजारा ज़िले के दरबारपुर गांव तक पहुंच गया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, बाघ ने गुरुवार को खैरथल-तिजारा में एक रेलकर्मी समेत 5 लोगों को हमला कर घायल कर दिया और रेलकर्मी का हाथ चबा गया। बाघ की दहशत के कारण दरबारपुर गांव में स्कूल में छुट्टी कर दी गई है।