राजस्थान सरकार ने पुलिस आधुनिकीकरण के लिए ₹96.82 करोड़ मंजूर किए हैं। इस राशि से SOG, एंटी नारकोटिक्स और एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स को आधुनिक संसाधन मिलेंगे। पुलिस 20 विशेष वाहन, 20 बम निरोधक वैन, सात ड्रोन, एक पोर्टेबल जैमर और पांच बैगेज स्कैनर खरीदेगी। जवानों की फायरिंग ट्रेनिंग के लिए दो आधुनिक सिम्युलेटर भी लगाए जाएंगे।