राजस्थान पुलिस में बड़ा प्रशासनिक बदलाव, अब शांत इलाकों के थानों की कमान संभालेंगे अनुभवी SI
राजस्थान पुलिस ने प्रशासनिक व्यवस्था में बदलाव करते हुए अब कम अपराध वाले और शांत इलाकों के थानों की ज़िम्मेदारी अनुभवी उप-निरीक्षकों (SI) को सौंपने का फैसला किया है। यह निर्णय इंस्पेक्टर रैंक के अधिकारियों की कमी और थानों की कार्यप्रणाली सुचारु रखने के लिए लिया गया है। थानाधिकारी बनने के लिए SI को कम-से-कम 5-साल का अनुभव होना ज़रूरी होगा।