राजस्थान में 'मिड-डे मील' योजना में हुआ ₹2000 करोड़ का घोटाला, 21 लोगों पर केस दर्ज
राजस्थान एसीबी ने कोविड-19 के दौरान ₹2,000 करोड़ के कथित मिड-डे मील घोटाले के सिलसिले में सरकारी अधिकारियों समेत 21 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। अधिकारियों ने मिलीभगत कर अयोग्य फर्मों को टेंडर दिए और फर्ज़ी बिलों के ज़रिए सरकारी खज़ाने को लूटा गया। जिनको ठेका मिला उन्होंने अवैध रूप से अनुबंधों को अन्य संस्थाओं को सौंप दिया।