inshorts

राजस्थान में 10,000 शिक्षकों और 4,000 पटवारियों की होगी भर्ती, सीएम भजनलाल ने किया एलान

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बुधवार को विधानसभा में आगामी वित्त वर्ष में 10,000 स्कूली शिक्षकों और 4,000 पटवारियों की भर्ती की घोषणा की। उन्होंने पुलिस विभाग में 10,000 और वन विभाग में 1,750 पदों पर भर्तियों का भी एलान किया। बकौल मुख्यमंत्री, पूर्ववर्ती सरकार में हुए 'अविवेकपूर्ण' कार्यों की जांच के लिए उच्च स्तरीय समिति बनाई जाएगी।