राजस्थान कर्मचारी चयन आयोग ने 10वीं पास के लिए कंडक्टर के 500 पदों पर भर्ती निकाली है जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया 27 मार्च 2025 से शुरू होगी। इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर 25 अप्रैल 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवारों को मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना चाहिए।