'दैनिक भास्कर' के मुताबिक, जयपुर-अजमेर हाईवे पर मंगलवार रात एलपीजी सिलिंडर के ट्रक में आग लगने के बाद 2 घंटे में 200 सिलिंडर फटे। बकौल रिपोर्ट, आरटीओ की गाड़ी देखकर एक केमिकल टैंकर के ड्राइवर ने टैंकर को ढाबे में घुसा दिया जिससे टैंकर ट्रक से टकरा गया और आग लग गई। हादसे में एक शख्स की मौत हुई है।