राजस्थान में 4 से अधिक बार पलटी कार, एयरबैग भी नहीं खुले; बाल-बाल बची जान

कोटा (राजस्थान) में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर एक कार डिवाइडर पर चढ़कर 4 बार पलटी और कार के एयरबैग्स तक नहीं खुले। हादसे में कार सवार तीन लोगों को मामूली चोटें आईं। कार सवार वर्षा ने 'दैनिक भास्कर' को बताया कि 8 लेन पर सड़क प्लेन नहीं होने के कारण कार लहरा रही थी और इसी बीच कार डिसबैलेंस हो गई।