राजस्थान में 53,000+ रिक्तियों के लिए चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती परीक्षा का शेड्यूल जारी
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (आरएसएसबी) ने चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की 53,749 रिक्तियों पर होने वाली भर्ती परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है। इसके तहत परीक्षा 19 से 21 सितंबर तक 2 पालियों में आयोजित होगी व पहली पाली में परीक्षा का समय सुबह 10 बजे-दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली में दोपहर 3 बजे-शाम 5 बजे तक रहेगा।