inshorts

राजस्थान में 7500 लीटर नकली घी बरामद, न्यू इयर पर मार्केट में खपाने की थी तैयारी

राजस्थान के चूरू में ऐंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स ने होटल की आड़ में चल रहे नकली घी बनाने वाली अवैध फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। मौके से करीब 7,500 लीटर नकली घी, भारी मात्रा में केमिकल और पैकिंग सामग्री बरामद की गई है। रिपोर्ट्स के अनुसार, इस नकली घी को नए साल पर बाज़ार में खपाने की तैयारी थी।