राजस्थान में ACB की रेड में जूनियर असिस्टेंट के ठिकानों से 1kg सोना व ₹75 लाख कैश बरामद
बीकानेर (राजस्थान) में पंचायती राज विभाग के जूनियर असिस्टेंट शुभकरण परिहार के ठिकानों पर एसीबी की छापेमारी में ₹75 लाख कैश, 1-किलोग्राम सोना और 2-किलोग्राम चांदी मिली है व कई प्रॉपर्टी का पता चला है। बकौल रिपोर्ट्स, 2010 से नौकरी कर रहे परिहार को अबतक कुल ₹17 लाख सैलरी मिली लेकिन उसकी संपति आय से 938% अधिक जमा मिली।