राजस्थान में AI की मदद से पैदा किए गए लुप्तप्राय ग्रेट इंडियन बस्टर्ड पक्षी के दो चूज़े
जैसलमेर (राजस्थान) स्थित रामदेवरा और सुदासरी प्रजनन केंद्रों में आर्टिफिशियल इन्सेमिनेशन (एआई) तकनीक से लुप्तप्राय पक्षी ग्रेट इंडियन बस्टर्ड के दो चूज़े पैदा हुए हैं। भारतीय वन्यजीव संस्थान द्वारा संचालित केंद्रों में इस पक्षी की कुल संख्या बढ़कर अब 86 हो गई है। इस प्रजाति को 'इंटरनैशनल यूनियन फॉर कंज़र्वेशन ऑफ नेचर' ने 'गंभीर रूप से लुप्तप्राय' माना है।