राजस्थान में IT की छापेमारी, तीन बड़े शहरों में कारोबारियों के 22 ठिकानों पर चल रही रेड

राजस्थान की राजधानी जयपुर समेत दौसा और बहरोड़ में शुक्रवार सुबह से ही इनकम टैक्स की रेड जारी है। यह कार्रवाई कारपेट, बिल्डर और कार्गो सर्विस से जुड़े कारोबारियों के 22 ठिकानों पर चल रही है। इससे पहले 22 जनवरी को अलवर में आईटी के अधिकारियों ने छापेमारी की थी जिसके बाद आज यह छापेमारी की जा रही है।