बाड़मेर (राजस्थान) में एनएसजी कमांडो चंपालाल और उसके साथियों ने बीच हाईवे पर शराब ठेका संचालक की तलवार से काटकर हत्या कर दी है। हमले में ठेका संचालक का एक अन्य साथी गंभीर रूप से घायल हो गया है। बकौल रिपोर्ट्स, ठेका संचालक और एनएसजी कमांडो में हमले से आधे-एक घंटे पहले रुपयों के लेन-देन को लेकर विवाद हुआ था।