राजस्थान में SDM को थप्पड़ मारने वाले नरेश मीणा को किया गया गिरफ्तार

देवली-उनियारा (राजस्थान) में उप-चुनाव के दौरान एसडीएम अनिल चौधरी को थप्पड़ मारने वाले नरेश मीणा को पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। इससे पहले बुधवार रात मीणा को हिंसक भीड़ पुलिस हिरासत से छुड़ाकर ले गई थी। मीणा इस सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं और उन्होंने एसडीएम पर फर्ज़ी वोटिंग कराने का आरोप लगाया था।