देवली-उनियारा (राजस्थान) में उप-चुनाव के दौरान निर्दलीय उम्मीदवार नरेश मीणा के एसडीएम अमित चौधरी को थप्पड़ मारने का मामला आगजनी और पत्थरबाज़ी में तब्दील हो गया। नरेश की गिरफ्तारी पर उनके समर्थकों ने पुलिस पर हमला किया व उन्हें पुलिस हिरासत से छुड़ा कर ले गए। वहीं, भीड़ को काबू करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े।