inshorts

राजस्थान में SP के बंगले के सामने से हुआ युवती का अपहरण, पुलिस ने रोका तो कुचलने की कोशिश की

भीलवाड़ा (राजस्थान) में एसपी के बंगले के सामने से एक युवती का उसके परिजनों ने अपहरण कर लिया। बीच-बचाव करने आए पुलिसकर्मियों पर भी परिजनों ने गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की जिसका वीडियो सामने आया है। युवती अपने प्रेमी संग लिव-इन में रह रही थी और परिजनों से जान का खतरा बताकर शिकायत दर्ज कराने एसपी के पास पहुंची थी।