राजस्थान में अगले महीने से 18 लाख लोगों की बंद हो सकती है पेंशन
राजस्थान में 18 लाख से अधिक लोगों को मिलने वाली मासिक पेंशन अगले महीने से बंद हो सकती है। दरअसल, लोगों ने अब तक अपना फिज़िकल वेरिफिकेशन नहीं करवाया है। हर वर्ष नवंबर में वेरिफिकेशन कराना होता है लेकिन सरकार ने यह तारीख 31 मार्च तक बढ़ा दी थी और इसके बावजूद लोगों ने अब तक वेरिफिकेशन नहीं करवाया है।