राजस्थान में अब साल में 2 बार होगी बोर्ड परीक्षा

अगले शैक्षणिक सत्र से राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की परीक्षाएं वर्ष में दो बार आयोजित होंगी। प्रदेश के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा, "प्रथम परीक्षा अनिवार्य होगी जबकि उत्तीर्ण एवं पूरक विद्यार्थी अधिकतम 3 विषयों में द्वितीय अवसर में परीक्षा देकर अपने अंक सुधारने का अवसर प्राप्त कर सकेंगे।" यह कदम राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के तहत उठाया गया है।