राजस्थान में आज नहीं चलेंगी निजी बसें, बस ऑपरेटरों ने हड़ताल पर जाने का किया एलान
राजस्थान में निजी बस ऑपरेटर शनिवार को एक दिवसीय हड़ताल पर रहेंगे। राजस्थान बस संचालक संघ के प्रदेश प्रवक्ता जगदीश चंद्र ओझा के अनुसार, परिवहन विभाग गलत चालान काटकर निजी बस संचालकों पर भारी जुर्माना लगाकर अनुचित दबाव बना रहा है। बकौल ओझा, हड़ताल के दौरान राजस्थान लोक परिवहन व कैरिज बसें/अनुबंधित-उपनगरीय बसें/ग्रामीण-सिटी बसें/फैक्ट्री-स्कूल बसें सभी की सेवाएं बंद रहेंगी।