मौसम विभाग ने एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण गुरुवार से शनिवार तक राजस्थान में बारिश व ओलावृष्टि होने का अनुमान जताया है। विभाग के अनुसार, जयपुर, अजमेर, भरतपुर, उदयपुर समेत अन्य इलाकों में गुरुवार के लिए बारिश-ओलावृष्टि का येलो जबकि शुक्रवार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। शनिवार को बारिश का आसार जताया गया है।