राजस्थान में उत्कर्ष कोचिंग सेंटर में गैस लीक, 12 से अधिक छात्र-छात्राएं हुए बेहोश

राजस्थान के जयपुर में उत्कर्ष कोचिंग सेंटर में रविवार को कथित तौर पर गैस रिसाव के कारण 12 से अधिक छात्र-छात्राएं बेहोश हो गए। सभी छात्र-छात्राओं को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, जयपुर ग्रेटर नगर निगम मेयर सौम्या गुर्जर ने कहा है कि घटना की जांच कराई जाएगी। सांसद मंजू शर्मा छात्र-छात्राओं से मिलने अस्पताल पहुंची हैं।