भीलवाड़ा (राजस्थान) में एक दर्जन से अधिक बैलगाड़ियों का काफिला लेकर एक शख्स अपनी दुल्हन को लाने कोशीथल गांव पहुंचा जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। सभी बैलगाड़ियों को गुब्बारे और फूल-मालाओं से सजाया गया था। इसके साथ ही बैलों को भी सजाया गया था और इस दौरान दूल्हे की बैलगाड़ी काफिले में सबसे आगे चल रही थी।