राजस्थान में एक ही पेड़ की डाली पर लटका मिला 12वीं के छात्र और 9वीं की छात्रा का शव

राजस्थान के डूंगरपुर ज़िले में मंगलवार को एक ही पेड़ की डाली पर 12वीं कक्षा के एक छात्र और 9वीं कक्षा की एक छात्रा का शव लटका मिला। पुलिस ने बताया कि छात्र और छात्रा दोनों एक ही स्कूल में पढ़ते थे और उनकी मौत के पीछे का कारण अब तक पता नहीं चल पाया है।