राजस्थान के अलवर में बुधवार को कांवड़ यात्रा के दौरान एक ट्रक हाइटेंशन तार से टकरा गया जिससे करंट लगने से 2 कांवड़ियों की मौत हो गई और 30 लोग घायल हो गए। घटना के बाद बिजली विभाग के जेई और लाइनमैन को सस्पेंड कर दिया गया है और दोनों मृतकों के परिजन को ₹10-10 लाख का मुआवज़ा दिया जाएगा।