सवाई माधोपुर (राजस्थान) में कुएं में 25 जनवरी से लापता हुई एक महिला और उसके 2 बच्चों के शव मिले हैं। पुलिस के मुताबिक, महिला ने कथित तौर पर दोनों बच्चों को दुपट्टे में लपेटकर कुएं में छलांग लगाई थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, महिला ने मरने से पहले खेत में बच्चों संग खींची गई सेल्फी अपने पति को भेजी थी।