बीकानेर (राजस्थान) में 1 दिन का नवजात कूड़ेदान में मिला है। मौके से गुज़र रही एक महिला ने बच्चे की रोते हुए आवाज़ सुनी जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। बच्चे को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है व उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। सीसीटीवी फुटेज के ज़रिए पुलिस बच्चे के परिजन की तलाश में जुटी है।