राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने राजस्थान रोडवेज़ में कंडक्टर के 500 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इसके लिए 18-40 वर्ष तक की उम्र के 12वीं पास कर चुके उम्मीदवार बोर्ड की वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाकर अगले साल 27 मार्च-25 अप्रैल तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। उम्मीदवार के पास कंडक्टर का लाइसेंस व बैज होना चाहिए।